सफल लोग यह नहीं पूछते कि कितना कम काम करना है, बल्कि वे
ये पूछते हैं कि कितना ज्यादा काम करना है। अच्छे संगीतकार रोज घंटो तक
रियाज करते हैं। जीतने वालों को अपनी कामयाबी कोई बड़ी बात नहीं लगती,
क्योंकि उन्होंने उसके लिए लंबे समय तक कड़ी मेहनत की होती है।
हम
जिन चीजों का आनंद उठाते हैं वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का नतीजा होती
है। कुछ काम आंखों को दिखाई पड़ते हैं कुछ काम आंखों को दिखाई नहीं पड़ते ।
लेकिन महत्वपूर्ण दोनों तरह के काम होते हैं। इसलिए अपना काम करके गर्व
महसूस कीजिए और जब भी मौका मिले, दूसरों की कड़ी मेहनत की सराहना किजिए।
अपने काम को सलीके और कड़ी मेहनत के साथ किजिए।
कुछ लोग
नौकरी मिलते ही काम करना बंद कर देते हैं। रोजगार ढूंढने वालों की गिनती
बेशक बढ़ रही है। पर आज भी काम करने वाले अच्छे लोगों का मिलना मुश्किल है।
कई
लोग निकम्मेपन और फुरसत में फर्क महसूस नहीं करते। निकम्मेपन में वक्त
गुजारने का मतलब समय की बरबादी या चोरी है, जबकि फुरसत का वक्त आदमी मेहनत
करके हासिल करता है। टालमटोल करते हुए वक्त बिताना निकम्मापन है। उत्तमता
भाग्य से हासिल नहीं होती। यह कड़ी मेहनत और अभ्यास का नतीजा होती है। कड़ी
मेहनत और अभ्यास से मनुष्य हर काम बेहतर ढंग से कर सकता है।
कड़ी
मेहनत अपने आप में यात्रा की शुरुवात भी है, और अंत भी। इंसान जितनी कड़ी
मेहनत करता है, खुद को उतना ही बेहतर महसूस करता है। अच्छे से अच्छे
विचारों पर भी अमल न किया जाए तो वे बेअसर हो जाते हैं। इच्छाशक्ति और कड़ी
मेहनत के बिना महान प्रतिभाएं भी व्यर्थ हो जाती हैं।
सफलता पाने
के लिए कोई जादू की छड़ी नहीं होती। वास्तविक जीवन में कामयाबी काम करने
वालों को मिलती है न कि दर्शकों को। कुदरत ने चिड़ियों के खाने का इंतजाम
कर तो रखा है, पर वह उसे उनके घोंसले में नहीं रख जाती। उन्हें उसे
हासिल करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
'पैराडाइज लॉस्ट' लिखने के लिए
मिल्टन रोज सुबह चार बजे उठ जाते थे। नोह वेबस्टर को वेबस्टर डिक्शनरी
तैयार करने में 36 साल लग गए।
छोटी-छोटी उपलब्धियाँ हासिल करने के
लिए भी हमें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन छोटी से छोटी उपलब्धि भी
बड़ी-बड़ी बातों से बेहतर होती है।
SARAL VICHAR
Topics of Interest
Hard Work aur Success, Successful Log Ka Approach, Kadi Mehnat aur Abhyas, Work Ethics Matters, Nikammepan vs Fursat, Real Life Examples of Hard Work, Milton ki Mehnat, Noah Webster Dictionary Story, Small Achievements ki Value, Step by Step Growth, Mehnat se Kaamyabi, Talent without Hard Work

0 टिप्पणियाँ