Ticker

7/recent/ticker-posts

4 पैसे का रहस्य | 4 Paisa Wisdom, Money Management

 
4 पैसे का रहस्य | 4 PAISE KA RAHASYA | 4 The Secret Of Money In Hindi By Saral Vichar


बच्चा कुछ कमाता है तो घर में 4 पैसे आएंगे।
आदमी 4 पैसा कमाने के लिए आदमी दिन-रात मेहनत करता है।
फिर इस कहावत में सिर्फ 4 पैसे ही क्यों?
सवाल यह है कि 3 या 5 पैसे क्यों नहीं..?
तो आइए बड़ों से 4 पैसे कमाएं कहावत को समझते हैं।
किसी नगर में एक राजा रहता था। वो भेष बदलकर प्रजा का हाल-चाल जानता था। एक दिन राजा भेष बदलकर खेतों में घूम रहा था तो उसने देखा कि एक किसान फटे-पुराने कपड़ों में पेड़ के नीचे बैठकर मजे से भोजन कर रहा है।
राजा को उस पर दया आ गई और उसने मदद करने के उद्देश्य से अपनी जेब से 4 सोने के सिक्के निकाले और किसान से कहा- ये सोने की मोहरें। मुझे तुम्हारे खेत से मिली है, इसलिए इस पर तुम्हारा अधिकार है।
किसान ने सहजता से कहा कि- नहीं, ये सोने की मोहरे मेरी नहीं है, इसे आप ही रख लीजिए या किसी को दान कर दीजिए। मुझे इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। मैं रोज चार पैसे कमा लेता हूं, उसी में मेरा गुजारा हो जाता है।
राजा ने पूछा- सिर्फ चार पैसे कमाकर भी तुम इतने खुश कैसे रहते हो?
किसान ने कहा- प्रसन्नता इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आप कितना कमाते हैं, प्रसन्नता उस धन के प्रयोग पर निर्भर करती है।
राजा ने पूछा- इन चार पैसे में तुम क्या-क्या कर लेते हो?
किसान ने कहा- एक पैसा में कुएं में डाल देता हूं, दूसरे से कर्ज चुका देता हूं, तीसरा उधार दे देता हूं और चौथा मिट्‌टी में दबा देता हूं।
राजा को ये उत्तर समझ नहीं आया। उसने किसान से इसका मतलब पूछा तो उसने बताया कि- मैं एक पैसा कुएं में डाल देता हूं, यानी अपने परिवार के भरण-पोषण में लगा देता हूं, दूसरे से मैं कर्ज चुकाता हूं, यानी इसे मैं अपने वृद्ध माँ-बाप की सेवा में लगा देता हूँ।
तीसरा मैं उधार दे देता हूं, यानी अपने बच्चों की शिक्षा-दीक्षा में लगा देता हूं और चौथा मैं मिट्टी में दबा देता हूँ यानी उस पैसे की बचत कर लेता हूं, ताकि समय आने पर मुझे किसी से माँगना ना पड़े और समय आने पर मैं इस पैसे का उपयोग धार्मिक, सामाजिक या अन्य काम में कर सकूं।
राजा को अब किसान की बात समझ आ चुकी थी। वह जान चुका था की अगर प्रसन्न एवं संतुष्ट रहना है तो पैसों का उपयोग सही तरीके से करना चाहिए।
तो .. अब आपने जाना 4 पैसे का रहस्य... । हमारी प्राचीन कथाओं में कितने उच्च विचार हैं..!

SARAL VICHAR

-----------------------------------------------

Topics of Interest

चार पैसे का रहस्य | 4 Paisa Philosophy, Money Management, Family, Happiness, Budgeting, Saving, Teaching Kids, Wise Living, Financial Discipline, Contentment

एक टिप्पणी भेजें (POST COMMENT)

0 टिप्पणियाँ