Ticker

7/recent/ticker-posts

बचपन की कसक और बिछड़ने का दर्द | Mother & Son Emotional Story

 

मां की यादें: बचपन की कसक और बिछड़ने का दर्द | Mother & Son Emotional Story - www.saralvichar.in


ताऊजी को किसी मित्र की शादी में जाना था। उसी दिन हम सभी यानी आप, हम ताऊजी के यहां पहुंचे थे। सरकारी क्वार्टर था उनका। पिछवाड़े बगीचा, जिसमें आम और जामुन के पेड़ थे। आगे भी। काफी खुली जगह थी, जिसे मेहंदी की बाड़ लगाकर ताऊजी ने बैठने के लिए बगीचा सा बना लिया था। सरकारी क्वार्टर का अपना ही सुख होता है। बड़े-बड़े कमरे, बड़ा-सा बरामदा और यह सब राजधानी में मिल जाए तो क्या कहने। ताऊजी के सभी क्वार्टर्स बड़े-बड़े हवादार और ऐसे मौके की जगह पर रहे, जहां मार्केट, मंडी और होटल्स सब कुछ नजदीक ही पड़ते थे। उस समय हम किराए के मकान में रहा करते थे। बस दो रूम, किचन वाला फ्लैट। इसलिए भी हमें बड़े से क्वार्टर का क्रेज था।

अरे हां! क्या बता रहा था...
शाम को ताऊजी शादी में जाने के लिए तैयार हो रहे थे। उन्होंने हम बच्चों से भी तैयार होने के लिए कहा। चाची की श्रेया और सृष्टि भी । फटाफट तैयार होने लगी। 'मां, मैं भी....' नहीं तुम यहीं रहो घर पर' आपने डपट दिया था। फिर तो मेरे जाने का सवाल ही नहीं उठता था। ताऊजी ने बहुत कहा, 'भेज दो सबके साथ, मजा आएगा।' ताईजी ने भी दो-तीन बार कहा,

‘भेज दे न, उसका भी मन हो रहा होगा सबके साथ जाने का।' पर आपकी बात मानो पत्थर की लकीर। सभी बच्चे खुशी-खुशी तैयार होकर चले गए। मेरा उदास चेहरा देखकर या फिर यूं ही आप मुझे कॉलोनी के बाहर घुमाने ले गईं थीं आइस्क्रीम दिलवाने । आसपास के सारे पार्लर बंद हो गए थे। अंधेरा हो रहा था। पर आप मुझे लेकर दूसरे चौराहे तक गईं। वहां हम दोनों ने आइस्क्रीम खाई। साथ में बड़ा-सा फैमिली पैक घर पर भी लेकर आए। आप मुझे रास्ते-भर समझाती आईं थीं, 'बेटा, अपनी पहचान नहीं थी वहां। सभी बच्चे साथ जाते तो ताऊजी-ताईजी परेशान हो जाते। तुम सभी बराबर के हो और जब मिल जाते हो, तो मस्ती भी बहुत करते हो... वगैरह।' मैं सोच रहा था, आप सभी की कितनी फिक्र करती हैं। किसी को परेशान करना नहीं चाहतीं थीं पर थोड़ा मेरे बारे में तो सोचती। कितना मजा आता मुझे सबके साथ शादी में कितनी तरह की चीजें होती हैं खाने को और वहां कोई रोक-टोक भी नहीं होती। गुड़िया के बाल, पानी-पुरी, इडली-डोसा, जलेबी। ऐसी कितनी ही चीजें। और हां लाल-लाल सोफे पर बैठे दूल्हा दूल्हन कितने अच्छे लगते हैं। बिल्कुल राजा-रानी की तरह। उस स्टेज के आसपास गोल-गोल चक्कर दौड़ाभागी करते रहने में भी कितना मजा आता है। पर मां को क्या ? आइसक्रीम मैंने भरपेट खाई थी, पर शादी का खाना... और ऐसा एक बार नहीं बार-बार हुआ है। आप अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ती थीं हमें खुश रखने की पर हमारी खुशी हमेशा आपसे नजरअंदाज होती रही।

मैंने चौथी या पांचवी की परिक्षा दी थी उस साल। परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉलोनी के सभी दोस्तों ने पिकनिक पर जाने का प्लान बनाया। सभी अपने अपने घर से टिफिन बनाकर गए थे। मेरे पूछने पर आपने समझा दिया था, 'हम कभी छुट्टी वाले दिन चलेंगे पिकनिक मनाने अपनी गाड़ी से। हम सब बाद गए भी थे.. पर क्या खाक मजा आया मुझे? आप दोनों अगली सीट पर अपनी बातों में मशगूल थे, छोटू सो रहा था और मैं चुपचाप सड़क के दोनों ओर देखता जा रहा था। पिकनिक स्पॉट पर झरना था, झूले थे, सवारी करने लिए हाथी और ऊंट भी थे। मजा तो आया था पर दोस्तों के साथ पर पिकनिक की बराबरी नहीं हो सकती थी।

आप दोनों ही अपनी-अपनी व्यस्तताओं में रहते थे। आपको भी बैंक मैनेजर होने के कारण छुट्टियां कम ही मिलती थीं। फिर पापा को आपसे और आपको पापा से कहने-सुनने के लिए काफी कुछ रहता था। मेरा समय तो टीवी, किताबों और बाद में कम्प्यूटर के साथ ही गुजरता था।

माना मैंने, पढ़ने में बहुत अधिक रुचि थी मेरी और इसलिए मेरे कमरे की अलमारियां कॉमिक्स और नॉवल्स से भरी पड़ी थी। जो भी पढ़ने लायक किताबें पब्लिश होती, सभी मेरे कलेक्शन में थी पर मुझे कभी-कभी लगता था नई किताब लाकर देने के बजाए आप मेरे साथ एकाध घंटे बैठकर गप्पे लगातीं, तो कितना अच्छा रहता। वैसे तो मेरी और घर की देखभाल करने के लिए आया तो थी पर अगर वह न आती तो आप मुझे घर के अंदर ताले में बंद कर जाती थीं। 'धूप में बाहर नहीं खेलना और दोपहर में किसी के घर जाकर मस्ती नहीं करना। टीवी है, किताबें हैं, जो चाहे करो।' आप कहकर जाती थीं पर मैं अपने वरांडे के जंगल से लगकर बैठे-बैठे मोहल्ले के बच्चों को धूप में खेलते, कभी पेड़ के अमरूद तोड़ते फिर अमरूद वाली आंटी से डांट खाते या फिर कभी मिट्टी के खिलौने बनाते हुए देखता रहता था। उन्हें देखकर खुश होता और अपनी बेचारगी पर खीजता रहता था। शाम को घर वापस आकर आप मुझे खींचकर गले लगा देती... पर वही पांच-दस मिनट। फिर रोज की दिनचर्या चालू हो जाती थी।

हां, मोहल्ले में सबका प्यारा था मैं सभी कहते थे कभी ऊधम-मस्ती नहीं करता, कभी धूप में खेलते नहीं दिखता, किसी से झगड़ते नहीं दिखता, बड़ा सोणा पुत्तर है। पर मैं सोचता मुझे भी अच्छा लगता है धूप में कंचे खेलना और भरी दोपहर में छत पर जाकर ऊंची-ऊंची पतंग उड़ाना। अपने बैट से भी किसी की खिड़की का कांच टूटे और टूटे कांच वाली आंटी मंमी से शिकायत करने घर पहुंचे, जैसे विक्की की मंमी के पास अक्सर आती रहती हैं। पर काश कि ऐसा हो पाता..। यह और ऐसी कितनी यादें हैं, जो अक्सर मुझे छेड़ती-कचोटती रहती हैं।

बचपन में कुछ नाजुक कमजोर सा था मैं। साल में दो या तीन बार ४-६ दिन के लिए बुखार आ ही जाता था। आप भी कहां तक छुट्टी पर रहतीं। मेरे पलंग के सिरहाने सेब, नमकीन, मखाने, बिस्किट रखकर जाती थीं। आया तो रहती थी घर पर लेकिन उस समय मुझे अपने दोस्तों की बातें याद आती थीं। कहते थे, ‘बुखार आता है तो मंमी सिरहाने बैठी रहती हैं। 'ये खा ले, वो खा ले.... नाज-नखरे करते करती हुई और हुए हम खाते-पीते रहते हैं।' मुझे उस समय यह मराठी गाना याद आता था- पड़ आजारी मौज हीच वाटे भारी। लेकिन मुझे कहां मौज? जैसे-तैसे आया के हाथ दवाई पीता और सिर तक चादर तानकर सो जाता बिना कुछ खाए-पिए।

आठवीं के बाद आप लोगों ने मुझे बोर्डिंग स्कूल में डाल दिया था। आप दोनों सिर्फ एडमिशन के समय साथ चले थे, वरना हमेशा तो पापा ही आते रहे बाद में। जबकि और दोस्तों के पापा-मम्मी दोनों आते थे और हर बार दोस्त और उसकी मम्मियां परस्पर मिल रहे हों। मैं भी दोस्तों की तरह ही छुट्टियों में घर आता था।

सभी दोस्त बताते थे छुट्टियों के लिए मंमी स्पेशल मेन्यू बनाकर रखती है। आज यह बनेगा, कल वह बनेगा।' लेकिन अपने घर तो महाराजिन की ही चलती थी। उसने जो बना दिया वह सभी को खाना ही है। पसंद हो या ना हो क्योंकि आपको तो समय ही न था। बोर्डिंग लौटते वक्त भी स्टेशन पर सभी दोस्तों के पापा, मंमी, दीदी सब छोड़ने आते थे। सभी की मंमीयां आंखों में आंसू भरे समझाती रहतीं, संभलकर रहना, खाने-पीने का ख्याल रखना, फोन करते रहना आदि।' ऐसे समय में मुझे अक्सर लगता था कि काश, कोई बड़ी बहन होती, जो मेरा ख्याल रखती। ऐसी ही चिंता करती। मैं तो प्रायः पापा के साथ ही आता था स्टेशन पर। अगर कभी आप साथ भी रहीं तो आपकी अपने क्लाईंट्स से मोबाईल पर चर्चा चलती रहती थी।

खैर! कॉलेज में एडमिशन के बाद तो अचानक सबकुछ बदल गया। बोर्डिंग के नियम-कायदे और सख्त वातावरण से मुक्त होकर अब कॉलेज के खुले माहौल में हमारी अलग ही दुनिया थी। बहुत अच्छा फ्रेंड सर्कलऔर होस्टल के मेंटर्स भी सब बहुत अच्छे मिले। सभी अपने घरों से दूर थे इसलिए सभी एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं। साल में बस महीनेभर की तो छुट्टियां मिलती हैं। तो अब हमें घर पर उतना अखरता नहीं है। क्योंकि पुरानी जगह पर घूमना, पुराने दोस्तों से मिलना, कहां समय निकल जाता है, पता ही नहीं चलता और इसलिए इस दौरान आपका मेरे प्रति जो भी एटीट्यूड रहा, उसके बारे में सोचने की फुरसत ही नहीं मिली।

पर हां, रिसर्च के लिए कैलिफोर्निया आना पड़ा, तो अखर गया। दो या तीन साल भी लग सकते हैं। यहां पहुंचकर लगा था, घर तो घर ही होता है और यहां पहुंचते ही आपसे बातें की। बात करते-करते अचानक आपको रोना आ गया। शायद आपको मेरी फिक्र होने लगी है और हो सकता है उम्र का तकाजा भी होगा। मैं भी अचकचा गया, 'क्यों, क्या हुआ? क्या हो गया मां? मैंने पूछा था।

'कुछ नहीं बेटा...' आप संभलती सी बोलीं। शायद मैं एक टिपिकल इंडियन मां बन गई हूँ।' यह बोलते आप मुस्कराती-सी लगीं। सच कहूं मां, मुझे लगा- मेरे पंख लग जाएं और मैं पल में सात समंदर पार करके आपसे लिपट जाऊं और कहूं, मैं तो कब से ऐसी ही टिपिकल माँ की चाह में था मॉं...।


   Taoojee ko kisee mitr kee shaadee mein jaana tha. Usee din ham sabhee yaanee aap, ham taoojee ke yahaan pahunch jaate the. Sarakaaree kvaartar tha unaka. Pichhavaade | bageecha, jisamen aam aur jaamun ke pad the. Aage bhee. Kaaphee khulee jagah thee, jise mehandee kee baad lagaakar taoojee ne baithane ke lie bageecha sa bana liya tha. Sarakaaree kvaartar ka apana hee sukh hota hai. Bade-bade kamare, bada-sa baraamada aur yah sab raajadhaanee mein mil jae to kya kahane. Taoojee ke sabhee kvaartars bade-bade havaadaar aur aise mauke kee jagah par rahe, jahaan maarket, mandee aur hotals sab kuchh najadeek hee padate the. Us samay ham kirae ke makaan mein raha karate the. Bas do room, kichan vaala phlait. isalie bhee hamen bade se kvaartar ka krej tha.

Are haan! kya bata raha tha...

Shaam ko taoojee shaadee mein jaane ke lie taiyaar ho rahe the. unhonne ham bachchon se bhee taiyaar hone ke lie kaha. | chaachee kee shreya aur srshti bhee phataaphat taiyaar hone lagee. Maan, main bhee.... nahin tum yaheen raho ghar par aapane dapat diya tha. Phir to mere jaane ka savaal hee nahin uthata tha. Taoojee ne bahut kaha, bhej do sabake saath, maja aaega. Taeejee ne bhee do-teen baar kaha,

‘Bhej de na, usaka bhee man ho raha hoga sabake saath jaane ka. par aapakee baat maano patthar kee lakeer. sabhee bachche khushee-khushee taiyaar hokar chale gae. Mera udaas chehara dekhakar ya phir yoon hee aap mujhe colony ke baahar ghumaane le gaeen theen. Ice-reem dilavaane . Aasapaas ke saare paarlar band ho gae the. Andhera ho raha tha. Par aap mujhe lekar doosare chauraahe tak gaeen. Vahaan ham donon ne ice-creem khaee. Saath mein bada-sa family paik ghar par bhee lekar aae. 

Aap mujhe raaste-bhar samajhaatee aaeen theen, beta, apanee pahachaan nahin thee vahaan. Sabhee bachche saath jaate to taoojee-taeejee pareshaan ho jaate. Tum sabhee baraabar ke ho aur jab mil jaate ho, to mastee bhee bahut karate ho... vagairah. Main soch raha tha, aap sabhee kee kitanee phikr karatee hain. Kisee ko pareshaan karana nahin chaahateen theen par thoda mere baare mein to sochatee. kitana maja aata mujhe sabake saath shaadee mein kitanee tarah kee cheejen hotee hain khaane ko aur vahaan koee rok-tok bhee nahin hotee. Gudiya ke baal, paanee-puree, idalee-dosa, jalebee. Aisee kitanee hee cheejen. Aur haan laal-laal sophe par baithe doolha doolhan kitane achchhe lagate hain. Bilkul raaja-raanee kee tarah. Us stej ke aasapaas gol-gol chakkar daudaabhaagee karate rahane mein bhee kitana maja aata hai. Par maan ko kya ? ice-reem mainne bharapet khaee thee, par shaadee ka khaana... aur aisa ek baar nahin baar-baar hua hai. 

Aap apanee taraph se koee kasar nahin chhodatee theen hamen khush rakhane kee par hamaaree khushee hamesha aapase najarandaaj hotee rahee.

Mainne chauthee ya paanchavee kee pariksha dee thee us saal. Pareeksha samaapt hone ke baad colony ke sabhee doston ne picanic par jaane ka plaan banaaya. 

Sabhee apane apane ghar se tiphin banaakar gae the. Mere poochhane par aapane samajha diya tha, ham kabhee chhuttee vaale din chalenge pikanik manaane apanee gaadee se. Ham sab baad gae bhee the.. Par kya khaak maja aaya mujhe? Aap donon agalee seet par apanee baaton mein mashagool the, chhotoo so raha tha aur main chupachaap sadak ke donon or dekhata ja raha tha. picnic spot par jharana tha, jhoole the, savaaree karane lie haathee aur oont bhee the. Maja to aaya tha par doston ke saath picnic kee baraabaree nahin ho sakatee thee.

aap donon hee apanee-apanee vyastataon mein rahate the. aapako bhee baink mainejar hone ke kaaran chhuttiyaan kam hee milatee theen. phir paapa ko aapase aur aapako paapa se kahane-sunane ke lie kaaphee kuchh rahata tha. mera samay to teevee, kitaabon aur baad mein kampyootar ke saath hee gujarata tha.

    Maana mainne, padhane mein bahut adhik ruchi thee meree aur isalie mere kamare kee alamaariyaan komiks aur novals se bharee padee thee. Jo bhee padhane laayak kitaaben pablish hotee, sabhee mere kalekshan mein thee par mujhe kabhee-kabhee lagata tha naee kitaab laakar dene ke bajae aap mere saath ekaadh ghante baithakar gappe lagaateen, to kitana achchha rahata. Vaise to meree aur ghar kee dekhabhaal karane ke lie aaya to thee par agar vah na aatee to aap mujhe ghar ke andar taale mein band kar jaatee theen. Dhoop mein baahar nahin khelana aur dopahar mein kisee ke ghar jaakar mastee nahin karana. TV hai, kitaaben hain, jo chaahe karo. Aap kahakar jaatee theen par main apane varaande ke jangal se lagakar baithe-baithe mohalle ke bachchon ko dhoop mein khelate, kabhee ped ke amarood todate phir amarood vaalee aantee se daant khaate ya phir kabhee mittee ke khilaune banaate hue dekhata rahata tha. unhen dekhakar khush hota aur apanee bechaaragee par kheejata rahata tha. Shaam ko ghar vaapas aakar aap mujhe kheenchakar gale laga detee... par vahee paanch-das minat. phir roj kee dinacharya chaaloo ho jaatee thee.

Haan, mohalle mein sabaka pyaara tha main sabhee kahate the kabhee oodham-mastee nahin karata, kabhee dhoop mein khelate nahin dikhata, kisee se jhagadate nahin dikhata, bada sona puttar hai. par main sochata mujhe bhee achchha lagata hai dhoop mein kanche khelana aur bharee dopahar mein chhat par jaakar oonchee-oonchee patang udaana. apane bait se bhee kisee kee khidakee ka kaanch toote aur toote kaanch vaalee aantee mammee se shikaayat karane ghar pahunche, jaise vikkee kee mammee ke paas aksar aatee rahatee hain. par kaash ki aisa ho paata... yah aur aisee kitanee yaaden hain, jo aksar mujhe chhedatee-kachotatee rahatee hain.

Bachapan mein kuchh naajuk kamajor sa tha main. Saal mein do ya teen baar 4-6 din ke lie bukhaar aa hee jaata tha. Aap bhee kahaan tak chhuttee par rahateen. Mere palang ke sirahaane seb, namakeen, makhaane, biskit rakhakar makhaane, biskit rakhakar jaatee theen. Aaya to rahatee thee ghar par lekin us samay mujhe apane doston kee baaten yaad aatee theen. Kahate the, ‘bukhaar aata hai to mammee sihaane baithee rahatee hain. Ye kha le, vo kha le.... naaj-nakhare karate karatee huee aur hue ham khaate-peete rahate hain. Mujhe us samay yah maraathee gaana yaad aata tha-.

Pad aajaaree mauj heech Vaate bhaari

Lekin mujhe kahaan mauj? Jaise-taise aaya ke haath davaee peeta aur sir tak chaadar taanakar so jaata bina kuchh khae-pie.

Aathaveen ke baad aap logon ne mujhe bording skool mein daal diya tha. Aap donon sirph edamishan ke samay saath chale the, varana hamesha to paapa hee aate rahe baad mein. Jabaki aur doston ke paapa-mammee donon aate the aur har baar dost aur usakee mammiyaan paraspar mil rahe hon. Main bhee doston kee tarah hee chhuttiyon mein ghar aata tha.

Sabhee dost bataate the chhuttiyon ke lie mummy speshal menu banaakar rakhatee hai. Aaj yah banega, kal vah banega. lekin apane ghar to mahaaraajin kee hee chalatee thee. Usane jo bana diya vah sabhee ko khaana hee hai. Pasand ho ya na ho kyonki aapako to samay hee na tha. Bording lautate vakt bhee steshan par sabhee doston ke paapa, mummy, didi sab chhodane aate the. Sabhee kee mummy aankhon mein aansoo bhare samajhaatee rahateen, sambhalakar rahana, khaane-peene ka khyaal rakhana, phon karate rahana aadi. Aise samay mein mujhe aksar lagata tha ki kaash, koee badee bahan hotee, jo mera khyaal rakhatee. Aisee hee chinta karatee. Main to praayah paapa ke saath hee aata tha steshan par. Agar kabhee aap saath bhee raheen to aapakee apane klaeents se mobaeel par charcha chalatee rahatee thee.

Khair! kolej mein edamishan ke baad to achaanak sabakuchh badal gaya. Bording ke niyam-kaayade aur sakht vaataavaran se mukt hokar ab kolej ke khule maahaul mein hamaaree alag hee duniya thee. Bahut achchha phrend sarkalaur hostal ke mentars bhee sab bahut achchhe mile. Sabhee apane gharon se door the isalie sabhee ek-doosare ka khyaal rakhate hain. saal mein bas maheenebhar kee to chhuttiyaan milatee hain. to ab hamen ghar par utana akharata nahin hai. kyonki puraanee jagah par ghoomana, puraane doston se milana, kahaan samay nikal jaata hai, pata hee nahin chalata aur isalie is dauraan aapaka mere prati jo bhee eteetyood raha, usake baare mein sochane kee phurasat hee nahin milee.

Par haan, research ke lie california aana pada, to akhar gaya. do ya teen saal bhee lag sakate hain. Yahaan pahunchakar laga tha, ghar to ghar hee hota hai aur yahaan pahunchate hee aapase baaten kee. Baat karate-karate achaanak aapako rona aa gaya. Shaayad aapako meree phikr hone lagee hai aur ho sakata hai umr ka takaaja bhee hoga. Main bhee achakacha gaya, kyon, kya hua? kya ho gaya maan? mainne poochha tha.

Kuchh nahin beta... aap sambhalatee see boleen. Shaayad main ek tipikal indian maan ban gaee hoon. Yah bolate aap muskaraatee-see lageen. Sach kahoon maan, mujhe laga- mere pankh lag jaen aur main pal mein saat samandar paar karake aapase lipat jaoon aur kahoon, main to kab se aisee hee tipikal maan kee chaah mein tha maan!

-Jyoti maanake


SARAL VICHAR


-----------------------------------------------

Topics of Interest

maa beta rishta, mother son emotional story in hindi, maa ke saath bachpan, maa ki yaadein, childhood memories hindi, maa ka pyar aur kami, boarding school life, indian mother son bond, maa beta relationship quotes, emotional kahani hindi, mom love story, maa aur beta ki kahani

एक टिप्पणी भेजें (POST COMMENT)

0 टिप्पणियाँ