Ticker

7/recent/ticker-posts

ईश्वर पर भरोसा | Trust God, Not Ego of Intelligence

 ईश्वर पर भरोसा  ( तनाव दूर करने के उपाय) | TRUST GOD  - www.saralvichar.in

एक इंसान मैंने देखा कि उसकी बीवी नहीं थी, मर चुकी थी। दो जवान लड़के और एक लड़की थी। लड़की पागल थी और जवान थी। वो इंसान खुद बूढ़ा था मगर सदा शांत चित्त रहता था।

हमने एक बार उससे बात की कि आपकी लड़की ठीक नहीं है, आपने उसके लिए क्या सोचा हुआ है। आपके बाद उसका क्या होगा? 

वो बोला- ईश्वर ने उसे दिया है वो ही सब कुछ करेगा, मुझे उस पर पूरा भरोसा है। मैं जो भी कर सकता था, किया। अब उसे करना है। मुझे ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं है। इतनी आयु में भी वो एकदम शांत था। 

देखा जाए तो यह है भी ठीक। हम-आप और कर भी क्या सकते हैं? प्रभू इच्छा पर ही संसार है। इतने जन्म होते हैं तो कौन करता है? एक चाय की दुकान चलानी है तो भी उसका एक मालिक होता है। इतना बड़ा संसार बिना मालिक के कैसे चल सकता है। तनाव मुक्त रहने का यह भी एक अच्छा तरीका है। जो ईश्वर पर भरोसा करता है कि वो जो भी करेगा, ठीक ही करेगा। हम जो भी काम करें वो कुदरत के खिलाफ न करें बाकि सब ईश्वर इच्छा पर छोड़ दें। लाखों पशु-पक्षी, जीव-जंतु कौन पाल रहा है? सदियों से यह सिलसिला चल रहा है। अगर कुछ कर सकता है तो जरुर कर। चिंता मत कर। यह संसार ऐसे ही चलता आया है और ऐसे ही चलता रहेगा।

मुझे अक्ल ज्यादा

कुछ ईश्वर ने ऐसा विधान बनाया है कि हर इंसान यही समझता है कि मुझे अक्ल ज्यादा है। जब अक्ल बंटने लगी तो परमात्मा ने कहा मेरे पास डेढ़ अक्ल है तो इंसान ने कहा एक मुझे दे दो। आधी सारे संसार को दे दो। तो हर इंसान यही सोचता है कि मुझमें अक्ल ज्यादा है, दूसरे के पास कम है। इसलिए भी गड़बड़ हो जाती है। अपने को अक्लमंद समझना तनाव का कारण बन जाता है।

हर इंसान जो पैदा हुआ है वो अपने साथ कुछ चीजें लेकर पैदा हुआ है। जैसे हर इंसान की शक्ल नहीं मिलती वैसे अक्ल भी अपनी-अपनी है। अक्ल बाजार से नहीं खरीदी जा सकती। समझदार इंसान अक्ल का इस्तेमाल कैसे करे? वो कुछ बदल सकता है अगर अच्छा गुरु, अच्छा दोस्त, अच्छा साहित्य मिले तो जरुर उसकी अक्ल को चार चांद लग जाएंगे। अगर अक्ल एक के पास ही होती तो एक इंसान कभी दूसरे इंसान को जीने नहीं देता।

सामने वाले की बात ध्यान से सुनना इसी में अक्लमंदी है। दुनिया में एक से बढ़कर एक इंसान अक्लमंद है। सिर्फ देखने-समझने की जरुरत है।



 SARAL VICHAR


 
-----------------------------------------------


Topics of Interest

ईश्वर पर भरोसा, trust god story, अक्ल का घमंड, motivational story in hindi, stress free life tips, spiritual motivation, समझदार इंसान, life changing thoughts, ईश्वर की इच्छा, wisdom vs ego, positive thinking hindi, inspirational kahani 


एक टिप्पणी भेजें (POST COMMENT)

0 टिप्पणियाँ