पहला सुख निरोगी काया, दूजा सुख घर में हो माया। तिजा सुख कुलवंती नारी, चौथा सुख पुत्र हो आज्ञाकारी। पंचम सुख स्वदेश में वासा, छठवां सुख राज हो पासा। सातवां सुख संतोषी जीवन, ऐसा हो तो धन्य हो जीवन।
पहला सुख है आपका तन स्वस्थ रहना चाहिए। काया निरोग हो और दूसरा सुख है माया आपके पास होनी चाहिए। सफलता होनी चाहिए दुनिया की, वैभव भी होना चाहिए। दीन-हीन होकर जीना भी कोई अच्छी बात नहीं। आपके पास संपदा होनी चाहिए। भगवान ने संपदा को बुरा नहीं माना, अच्छा माना है। लेकिन लक्ष्मी विष्णु भगवान के पांव दबा रही है तो उसी स्थिति में लक्ष्मी आपके घर में रहे। भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए और उस स्थिति में लक्ष्मी आए तो वह लक्ष्मी फिर 'श्री' बन जाएगी। श्री का मतलब है जो श्रेय देती हो, तो लक्ष्मी का नाम बदलकर 'श्री' बन गया। श्री का मतलब ही शोभा है। इसलिए सब लोग नाम के आगे श्री मान, श्री मति लगाकर बोलते हैं। नारायण के साथ लक्ष्मी आएगी तो 'श्री' बनकर आएगी, सुख चैन देगी और संपदा आएगी बुद्धि को सुमति देगी।
बुद्धि कुमति तब बन जाती है जब उल्लू वाहन पर बैठकर आए। लक्ष्मी तो इधर से आएगी और जाएगी।
लेकिन चमक दिखाते-दिखाते न जाने कहां - कहां गिरा कर और कैसे अहंकार, काम, क्रोध को देकर चली जाएगी।
लक्ष्मी के सोलह रुप माने गए हैं कि जब आती है तो सोलह रूप से प्रकट होती है और जब श्री आती है तो चार रूप दिखाती है। श्री जब आती है तो धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्री जब आती है तो श्री का मतलब ही शोभायमान होना है। धर्म आएगा कल्याण भावना आएगी, अपना हित करेगा पराया हित करेगा। अंदर उदारता आएगी, कृपणता हट जाएगी, कंजूसी हट जाएगी, बांटता जाएगा अपने हाथों से और देखता जाएगा जितना बांटता हूँ उतना ही उस कुएं में और भी जल आता जाता है। भगवान देता जाता है। कमी नहीं रहती। उदारता आने लगती है, बड़ी कृपा होती है प्रभू की। धन कमाएं लेकिन शरीर को दांव पर लगाकर धन न कमाएं। यह बात ध्यान रखना। आज इस बात का बड़ा भारी दुर्भाग्य देखने को मिल रहा है। धन कमाते-कमाते सेहत गंवाते हैं और जब सेहत चली जाती है तो वापिस उसी धन को सेहत पर खर्च करते हैं कि सेहत ठीक हो जाए। विचित्रता है न। पहले सेहत खराब कर ली धन कमाने में, बाद में समझ आया कि सेहत ज्यादा महत्वपूर्ण थी। धन महत्वपूर्ण नहीं। लेकिन होता यह है कि धन चला जाए दोबारा कमाया जा सकता है लेकिन सेहत जब गड़गड़ रहने लग जाती है तो ज्यादा से ज्यादा यही करोगे आप टॉनिक ले लोगे, तरह-तरह की दवाईयाँ, कोई भी लिक्विड, कैप्सूल वगैरह खाएंगे। दवाईयों का प्रयोग तो आप कर लोगे लेकिन स्वास्थ्य मिल पाना आसान नहीं है। इसलिए संसार में सफल होने के लिए पहला साधन स्वस्थ शरीर है।
बुद्धि कुमति तब बन जाती है जब उल्लू वाहन पर बैठकर आए। लक्ष्मी तो इधर से आएगी और जाएगी।
लेकिन चमक दिखाते-दिखाते न जाने कहां - कहां गिरा कर और कैसे अहंकार, काम, क्रोध को देकर चली जाएगी।
लक्ष्मी के सोलह रुप माने गए हैं कि जब आती है तो सोलह रूप से प्रकट होती है और जब श्री आती है तो चार रूप दिखाती है। श्री जब आती है तो धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्री जब आती है तो श्री का मतलब ही शोभायमान होना है। धर्म आएगा कल्याण भावना आएगी, अपना हित करेगा पराया हित करेगा। अंदर उदारता आएगी, कृपणता हट जाएगी, कंजूसी हट जाएगी, बांटता जाएगा अपने हाथों से और देखता जाएगा जितना बांटता हूँ उतना ही उस कुएं में और भी जल आता जाता है। भगवान देता जाता है। कमी नहीं रहती। उदारता आने लगती है, बड़ी कृपा होती है प्रभू की। धन कमाएं लेकिन शरीर को दांव पर लगाकर धन न कमाएं। यह बात ध्यान रखना। आज इस बात का बड़ा भारी दुर्भाग्य देखने को मिल रहा है। धन कमाते-कमाते सेहत गंवाते हैं और जब सेहत चली जाती है तो वापिस उसी धन को सेहत पर खर्च करते हैं कि सेहत ठीक हो जाए। विचित्रता है न। पहले सेहत खराब कर ली धन कमाने में, बाद में समझ आया कि सेहत ज्यादा महत्वपूर्ण थी। धन महत्वपूर्ण नहीं। लेकिन होता यह है कि धन चला जाए दोबारा कमाया जा सकता है लेकिन सेहत जब गड़गड़ रहने लग जाती है तो ज्यादा से ज्यादा यही करोगे आप टॉनिक ले लोगे, तरह-तरह की दवाईयाँ, कोई भी लिक्विड, कैप्सूल वगैरह खाएंगे। दवाईयों का प्रयोग तो आप कर लोगे लेकिन स्वास्थ्य मिल पाना आसान नहीं है। इसलिए संसार में सफल होने के लिए पहला साधन स्वस्थ शरीर है।
पुरानी कहावतों में तो यह कहा गया है कि इंसान को ध्यान रखना चाहिए कि पेट नरम, पांव गर्म, सिर ठंडा और आगे की तुक मिला कर जोड़ा गया है कि आप जानते होंगे। कहने के लिए ऐसा कह दिया जाता है पेट नरम, पांव गर्म, सिर ठंडा, डॉक्टर घर में आए तो मारो डंडा । मतलब फिर डॉक्टर के घर में आने की स्थिति नहीं बनेगी। पेट नरम से मतलब है कि आंतों में मैल न हो, पांव गरम से मतलब कि इंसान सैर करता रहे और दौड़ता- भगाता रहे और माथा ठंडे का मतलब है कि व्यक्ति का मस्तिष्क शांत रहे, तनाव न आने दे, चिंता न आने दे फिर तो आदमी पूरी तरह स्वस्थ है। फिर डॉक्टर की जरूरत नहीं है।
यह सफलता का पहला सूत्र हुआ और दूजा सुख घर में हो माया। संपदा होनी चाहिए आपके पास इतनी कि आपके काम पूरे हो सकें और यह ध्यान रखना कि अगर आपको भगवान ने कुछ दौलत दी है, उस दौलत में से कुछ हिस्सा धार्मिक कार्यों में लगाना चाहिए। उस दौलत का दशांश हिस्सा अपने या बच्चों के हाथों से अवश्य दान में दिलाएं। दसवां हिस्सा नहीं दे सकते, ज्यादा ही कृपणता है तो कम से कम एक प्रतिशत भाग तो आप अच्छे कामों में खर्च कर ही सकते हैं।
यह सफलता का पहला सूत्र हुआ और दूजा सुख घर में हो माया। संपदा होनी चाहिए आपके पास इतनी कि आपके काम पूरे हो सकें और यह ध्यान रखना कि अगर आपको भगवान ने कुछ दौलत दी है, उस दौलत में से कुछ हिस्सा धार्मिक कार्यों में लगाना चाहिए। उस दौलत का दशांश हिस्सा अपने या बच्चों के हाथों से अवश्य दान में दिलाएं। दसवां हिस्सा नहीं दे सकते, ज्यादा ही कृपणता है तो कम से कम एक प्रतिशत भाग तो आप अच्छे कामों में खर्च कर ही सकते हैं।
सौ रुपये में से एक अपने हाथ से एक पत्नी के हाथ से एक बच्चे के हाथ से दान करवाओ। अगर आपके बच्चे ने देना सीख लिया तो यह निश्चित बात है कि जिन्होंने देना सीख लिया उनको कभी किसी के सामने हाथ फैलाने की स्थिति नहीं आएगी। हाथ जिनका देने के लिए उठा करता है वे कभी मांगने की स्थिति में नहीं आते। देने की आज आदत पड़ गई, जिंदगी भर देने वाले ही बने रहेंगे, इसलिए देने की आदत ही डालिए। कमाईए और उपयोग किजिए। कमाना एक बुद्धिमत्ता हो सकती है लेकिन उससे बड़ी बुद्धिमत्ता इसमें है कि अपनी कमाई का उपयोग करना सीख जाएं।
पहला सुख निरोगी काया दूजा सुख घर में हो माया, तीसरा पुत्र अधिकारी, चौथा सुख पतिव्रता नारी। आज्ञाकारी बेटा हो इससे बढ़कर अच्छी बात क्या हो सकती है। किसी के घर में बच्चे लायक हों, माता-पिता की आज्ञा का पालन करते हों और माता पिता की सेवा करते हुए दुःखी न होते हों, समझ लेना उस घर में बड़ा सौभाग्य है। पिता के मन में कोई विचार आया और बेटा पूरा करने के लिए पहले ही तैयार है, यह सौभाग्य का लक्षण है। मैं तो यह कहूंगा कि आज आप बच्चों को सारी चीजें सिखाएं पर साथ-साथ भक्ति से जोड़ना अच्छी संगति के लिए प्रेरित करना। बुरी संगति में न जाएं। क्योंकि बुरी संगत किसी बच्चे को थोड़े दिनों में बिगाड़ने में समर्थ हो जाती है। मैं तो कहता हूँ
माँ-बाप १८-२० साल लगाते हैं बच्चों को राम बनाने में। बुरी संगत से बच्चा दो दिन में रावण जरुर बन सकता है । बच्चा आज्ञाकारी है, सुसंस्कारी है तो समझना आपने बड़ी कमाई कर ली।
किसी की संतान न हो या होकर मर जाए तो इंसान अपना भाग्य कोसेगा, रोएगा, लेकिन आंसूं पोंछ लेगा। लेकिन किसी की संतान नालायक हो, दुर्गुणी हो, दुर्व्यसनी हो, तो ऐसे आदमी के आंसूं कभी सूखा नहीं करते।
संतान को धन दो या न दो लेकिन उनको उत्तम संस्कार जरूर दो। नहीं तो तुम्हारा धन बच्चों को बिगाड़ने के काम जरुर आएगा। इसलिए बच्चों को उत्तम संस्कार दो।
पहल कहते थे छोटे बच्चे अनाथ हो जाते हैं तो दुर्भाग्य की बात है पर आजकल तो बड़े बुजुर्ग ही अनाथों की जिंदगी जी रहे हैं क्योंकि बच्चों को अच्छे संस्कार नहीं दिए और वे आज्ञाकारी नहीं हैं।
चौथा सुख पतिव्रता नारी। पति-पत्नि में आपसी समझ हो। एक-दूसरे के साथ एडजस्ट adjust करके चलते हों। किसी तरह का अहम् नहीं आने देते। एक कहता है तो दूसरा समझ लेता है तो सोचना चाहिए कि इस घर में स्वर्ग की निशानी है। स्वर्ग की निशानियाँ यही तो कही गई हैं: -
किसी की संतान न हो या होकर मर जाए तो इंसान अपना भाग्य कोसेगा, रोएगा, लेकिन आंसूं पोंछ लेगा। लेकिन किसी की संतान नालायक हो, दुर्गुणी हो, दुर्व्यसनी हो, तो ऐसे आदमी के आंसूं कभी सूखा नहीं करते।
संतान को धन दो या न दो लेकिन उनको उत्तम संस्कार जरूर दो। नहीं तो तुम्हारा धन बच्चों को बिगाड़ने के काम जरुर आएगा। इसलिए बच्चों को उत्तम संस्कार दो।
पहल कहते थे छोटे बच्चे अनाथ हो जाते हैं तो दुर्भाग्य की बात है पर आजकल तो बड़े बुजुर्ग ही अनाथों की जिंदगी जी रहे हैं क्योंकि बच्चों को अच्छे संस्कार नहीं दिए और वे आज्ञाकारी नहीं हैं।
चौथा सुख पतिव्रता नारी। पति-पत्नि में आपसी समझ हो। एक-दूसरे के साथ एडजस्ट adjust करके चलते हों। किसी तरह का अहम् नहीं आने देते। एक कहता है तो दूसरा समझ लेता है तो सोचना चाहिए कि इस घर में स्वर्ग की निशानी है। स्वर्ग की निशानियाँ यही तो कही गई हैं: -
'घृत नया, धान पुराने, घर कुलवंती नार, आंगन-आंगन बालक खेलें, स्वर्ग निशानी चार।
जिस घर में घी-दूध की नदियाँ बह रही हों, पुराना अनाज समाप्त नहीं हुआ नया आ जाए, घर कुलवंती नार, गृहणी ऐसी जो घर की रक्षा करने वाली हो, अपने घर की बात बाहर नहीं जाने देती और बाहर की समस्याओं को घर में नहीं लाती। सबके कल्याण की कामना करती है और अपनी मुट्ठी बंद रखती है। आंगन में बच्चे खेलते कूदते नजर आएं तो यह चार निशानियाँ स्वर्ग की हैं।
जहाँ इससे उल्टा है- रूखा भोजन, कर्ज सिर, घर कुलक्षिणी नार, आवत का आदर नहीं नरक निशानी चार। भोजन ठीक ढंग से न खा पाएं, रात-दिन सर पर कर्जा रहता हो, पति-पत्नि की लड़ाई रहती हो और घर में कोई आ जाए तो उसका मान न कर पायें, समझ लेना ये चार निशानियाँ नरक की हैं।
जितना कमाते हैं उससे कम खर्च करिये। थोड़ा सा बचा लीजिए, फिजूल खर्ची में रहने से अशांति आती है। दुःख मिलता है। यह कोई बहादुरी नहीं कि आप बहुत खर्च करने वाले बन जाएं।
अपने समय का भी सदुपयोग करें। खाली मन शैतान का घर है। खाली नहीं बैठना चाहिए। समय का जितना सदुपयोग करोगे उतना ही अपना निर्माण होगा आप ऊंचे ऊठेंगे । एक सूफी संत हुए हैं, मौलाना रूम, उनसे किसी ने पूछा खाली अगर बैठना पड़े तो क्या करना चाहिए और काम ही न हो तो। वह कहने लगे कि अपना ही कुर्ता निकालो फाड़ो और सिलो। पड़ोस में लोग बैठे थे वे कहने लगे कि ये बात जमी नहीं कि अपना ही कुर्ता फाड़ो और सिलो। वे कहने लगे कि खाली बैठे रहेंगे तो किसी से झगड़ा मोल ले लेंगे और दूसरों का कुर्ता फाड़ेंगे।
सार में इतना ही कहा जा सकता है कि आप खाली बैठे तो पाप के संस्कार आपके ऊपर प्रभाव डालने के लिए तत्पर हो जाएंगे। समय का इस तरह उपयोग करो कि आपका खाली समय बेकार नहीं जाना चाहिए।
परम पूज्य सुधांशुजी महाराज
Pahala Sukh Nirogee Kaaya, Dooja Sukh Ghar Mein Ho Maaya. Tija Sukh Kulavantee Naaree, Chautha Sukh Putr Ho Aagyaakaaree. Pancham Sukh Svadesh Mein Vaasa, Chhathavaan Sukh Raaj Ho Paasa. Saatavaan Sukh Santoshee Jeevan, Aisa Ho To Dhany Ho Jeevan.
Pahala Sukh Hai Aapaka Tan Svasth Rahana Chaahie. Kaaya Nirog Ho Aur Doosara Sukh Hai Maaya Aapake Paas Honee Chaahie. Saphalata Honee Chaahie Duniya Kee, Vaibhav Bhee Hona Chaahie. Deen-heen Hokar Jeena Bhee Koee Achchhee Baat Nahin. Aapake Paas Sampada Honee Chaahie. Bhagavaan Ne Sampada Ko Bura Nahin Maana, Achchha Maana Hai. Lekin Lakshmee Vishnu Bhagavaan Ke Paanv Daba Rahee Hai To Usee Sthiti Mein Lakshmee Aapake Ghar Mein Rahe.
Bhagavaan Vishnu Ka Dhyaan Karate Hue Aur Us Sthiti Mein Lakshmee Aae To Vah Lakshmee Phir Shree Ban Jaegee. Shree Ka Matalab Hai Jo Shrey Detee Ho, To Lakshmee Ka Naam Badalakar Shree Ban Gaya. Shree Ka Matalab Hee Shobha Hai. Isalie Sab Log Naam Ke Aage Shree Maan, Shree Mati Lagaakar Bolate Hain. Naaraayan Ke Saath Lakshmee Aaegee To Shree Banakar Aaegee, Sukh Chain Degee Aur Sampada Aaegee Buddhi Ko Sumati Degee. Buddhi Kumati Tab Ban Jaatee Hai Jab Ulloo Vaahan Par Baithakar Aae. Lakshmee To Idhar Se Aaegee Aur Jaegee.
Lekin Chamak Dikhaate-dikhaate Na Jaane Kahaan - Kahaan Gira Kar Aur Kaise Ahankaar, Kaam, Krodh Ko Dekar Chalee Jaegee. Lakshmee Ke Solah Rup Maane Gae Hain Ki Jab Aatee Hai To Solah Roop Se Prakat Hotee Hai Aur Jab Shree Aatee Hai To Chaar Roop Dikhaatee Hai. Shree Jab Aatee Hai To Dharm, Arth, Kaam, Moksh Kee Praapti Hotee Hai.
Shree Jab Aatee Hai To Shree Ka Matalab Hee Shobhaayamaan Hona Hai. Dharm Aaega Kalyaan Bhaavana Aaegee, Apana Hit Karega Paraaya Hit Karega. Andar Udaarata Aaegee, Krpanata Hat Jaegee, Kanjoosee Hat Jaegee, Baantata Jaega Apane Haathon Se Aur Dekhata Jaega Jitana Baantata Hoon Utana Hee Us Kuen Mein Aur Bhee Jal Aata Jaata Hai. Bhagavaan Deta Jaata Hai. Kamee Nahin Rahatee. Udaarata Aane Lagatee Hai, Badee Krpa Hotee Hai Prabhoo Kee.
Dhan Kamaen Lekin Shareer Ko Daanv Par Lagaakar Dhan Na Kamaen. Yah Baat Dhyaan Rakhana. Aaj Is Baat Ka Bada Bhaaree Durbhaagy Dekhane Ko Mil Raha Hai. Dhan Kamaate-kamaate Sehat Ganvaate Hain Aur Jab Sehat Chalee Jaatee Hai To Vaapis Usee Dhan Ko Sehat Par Kharch Karate Hain Ki Sehat Theek Ho Jae. Vichitrata Hai Na. Pahale Sehat Kharaab Kar Lee Dhan Kamaane Mein, Baad Mein Samajh Aaya Ki Sehat Jyaada Mahatvapoorn Thee. Dhan Mahatvapoorn Nahin. Lekin Hota Yah Hai Ki Dhan Chala Jae Dobaara Kamaaya Ja Sakata Hai Lekin Sehat Jab Gadagad Rahane Lag Jaatee Hai To Jyaada Se Jyaada Yahee Karoge Aap Tonik Le Loge, Tarah-tarah Kee Davaeeyaan, Koee Bhee Likvid, Kaipsool Vagairah Khaenge. Davaeeyon Ka Prayog To Aap Kar Loge Lekin Svaasthy Mil Paana Aasaan Nahin Hai. Isalie Sansaar Mein Saphal Hone Ke Lie Pahala Saadhan Svasth Shareer Hai. Puraanee Kahaavaton Mein To Yah Kaha Gaya Hai Ki Insaan Ko Dhyaan Rakhana Chaahie Ki Pet Naram, Paanv Garm, Sir Thanda Aur Aage Kee Tuk Mila Kar Joda Gaya Hai Ki Aap Jaanate Honge. Kahane Ke Lie Aisa Kah Diya Jaata Hai Pet Naram, Paanv Garm, Sir Thanda, Doktar Ghar Mein Aae To Maaro Danda .
Matalab Phir Doktar Ke Ghar Mein Aane Kee Sthiti Nahin Banegee. Pet Naram Se Matalab Hai Ki Aanton Mein Mail Na Ho, Paanv Garam Se Matalab Ki Insaan Sair Karata Rahe Aur Daudata- Bhagaata Rahe Aur Maatha Thande Ka Matalab Hai Ki Vyakti Ka Mastishk Shaant Rahe, Tanaav Na Aane De, Chinta Na Aane De Phir To Aadamee Pooree Tarah Svasth Hai. Phir Doktar Kee Jaroorat Nahin Hai. Yah Saphalata Ka Pahala Sootr Hua Aur Dooja Sukh Ghar Mein Ho Maaya. Sampada Honee Chaahie Aapake Paas Itanee Ki Aapake Kaam Poore Ho Saken Aur Yah Dhyaan Rakhana Ki Agar Aapako Bhagavaan Ne Kuchh Daulat Dee Hai, Us Daulat Mein Se Kuchh Hissa Dhaarmik Kaaryon Mein Lagaana Chaahie. Us Daulat Ka Dashaansh Hissa Apane Ya Bachchon Ke Haathon Se Avashy Daan Mein Dilaen. Dasavaan Hissa Nahin De Sakate, Jyaada Hee Krpanata Hai To Kam Se Kam Ek Pratishat Bhaag To Aap Achchhe Kaamon Mein Kharch Kar Hee Sakate Hain. Sau Rupaye Mein Se Ek Apane Haath Se Ek Patnee Ke Haath Se Ek Bachche Ke Haath Se Daan Karavao.
Agar Aapake Bachche Ne Dena Seekh Liya To Yah Nishchit Baat Hai Ki Jinhonne Dena Seekh Liya Unako Kabhee Kisee Ke Saamane Haath Phailaane Kee Sthiti Nahin Aaegee. Haath Jinaka Dene Ke Lie Utha Karata Hai Ve Kabhee Maangane Kee Sthiti Mein Nahin Aate. Dene Kee Aaj Aadat Pad Gaee, Jindagee Bhar Dene Vaale Hee Bane Rahenge, Isalie Dene Kee Aadat Hee Daalie. Kamaeee Aur Upayog Kijie. Kamaana Ek Buddhimatta Ho Sakatee Hai Lekin Usase Badee Buddhimatta Isamen Hai Ki Apanee Kamaee Ka Upayog Karana Seekh Jaen. Pahala Sukh Nirogee Kaaya Dooja Sukh Ghar Mein Ho Maaya, Teesara Putr Adhikaaree, Chautha Sukh Pativrata Naaree. Aagyaakaaree Beta Ho Isase Badhakar Achchhee Baat Kya Ho Sakatee Hai.
Kisee Ke Ghar Mein Bachche Laayak Hon, Maata-pita Kee Aagya Ka Paalan Karate Hon Aur Maata Pita Kee Seva Karate Hue Duhkhee Na Hote Hon, Samajh Lena Us Ghar Mein Bada Saubhaagy Hai. Pita Ke Man Mein Koee Vichaar Aaya Aur Beta Poora Karane Ke Lie Pahale Hee Taiyaar Hai, Yah Saubhaagy Ka Lakshan Hai. Main To Yah Kahoonga Ki Aaj Aap Bachchon Ko Saaree Cheejen Sikhaen Par Saath-saath Bhakti Se Jodana Achchhee Sangati Ke Lie Prerit Karana. Buree Sangati Mein Na Jaen. Kyonki Buree Sangat Kisee Bachche Ko Thode Dinon Mein Bigaadane Mein Samarth Ho Jaatee Hai. Main To Kahata Hoon Maan-baap 18-20 Saal Lagaate Hain Bachchon Ko Raam Banaane Mein. Buree Sangat Se Bachcha Do Din Mein Raavan Jarur Ban Sakata Hai .
Bachcha Aagyaakaaree Hai, Susanskaaree Hai To Samajhana Aapane Badee Kamaee Kar Lee. Kisee Kee Santaan Na Ho Ya Hokar Mar Jae To Insaan Apana Bhaagy Kosega, Roega, Lekin Aansoon Ponchh Lega. Lekin Kisee Kee Santaan Naalaayak Ho, Durgunee Ho, Durvyasanee Ho, To Aise Aadamee Ke Aansoon Kabhee Sookha Nahin Karate. Santaan Ko Dhan Do Ya Na Do Lekin Unako Uttam Sanskaar Jaroor Do. Nahin To Tumhaara Dhan Bachchon Ko Bigaadane Ke Kaam Jarur Aaega. Isalie Bachchon Ko Uttam Sanskaar Do. Pahal Kahate The Chhote Bachche Anaath Ho Jaate Hain To Durbhaagy Kee Baat Hai Par Aajakal To Bade Bujurg Hee Anaathon Kee Jindagee Jee Rahe Hain Kyonki Bachchon Ko Achchhe Sanskaar Nahin Die Aur Ve Aagyaakaaree Nahin Hain.
Chautha Sukh Pativrata Naaree. Pati-patni Mein Aapasee Samajh Ho. Ek-doosare Ke Saath Edajast Adjust Karake Chalate Hon. Kisee Tarah Ka Aham Nahin Aane Dete. Ek Kahata Hai To Doosara Samajh Leta Hai To Sochana Chaahie Ki Is Ghar Mein Svarg Kee Nishaanee Hai. Svarg Kee Nishaaniyaan Yahee To Kahee Gaee Hain: - Ghrt Naya, Dhaan Puraane, Ghar Kulavantee Naar, Aangan-aangan Baalak Khelen, Svarg Nishaanee Chaar. Jis Ghar Mein Ghee-doodh Kee Nadiyaan Bah Rahee Hon, Puraana Anaaj Samaapt Nahin Hua Naya Aa Jae, Ghar Kulavantee Naar, Grhanee Aisee Jo Ghar Kee Raksha Karane Vaalee Ho, Apane Ghar Kee Baat Baahar Nahin Jaane Detee Aur Baahar Kee Samasyaon Ko Ghar Mein Nahin Laatee. Sabake Kalyaan Kee Kaamana Karatee Hai Aur Apanee Mutthee Band Rakhatee Hai. Aangan Mein Bachche Khelate Koodate Najar Aaen To Yah Chaar Nishaaniyaan Svarg Kee Hain.
Jahaan Isase Ulta Hai- Rookha Bhojan, Karj Sir, Ghar Kulakshinee Naar, Aavat Ka Aadar Nahin Narak Nishaanee Chaar. Bhojan Theek Dhang Se Na Kha Paen, Raat-din Sar Par Karja Rahata Ho, Pati-patni Kee Ladaee Rahatee Ho Aur Ghar Mein Koee Aa Jae To Usaka Maan Na Kar Paayen, Samajh Lena Ye Chaar Nishaaniyaan Narakee Kee Hain. Jitana Kamaate Hain Usase Kam Kharch Kariye. Thoda Sa Bacha Leejie, Phijool Kharchee Mein Rahane Se Ashaanti Aatee Hai. Duhkh Milata Hai. Yah Koee Bahaaduree Nahin Ki Aap Bahut Kharch Karane Vaale Ban Jaen. Apane Samay Ka Bhee Sadupayog Karen.
Khaalee Man Shaitaan Ka Ghar Hai. Khaalee Nahin Baithana Chaahie. Samay Ka Jitana Sadupayog Karoge Utana Hee Apana Nirmaan Hoga Aap Oonche Oothenge . Ek Soophee Sant Hue Hain, Maulaana Room, Unase Kisee Ne Poochha Khaalee Agar Baithana Pade To Kya Karana Chaahie Aur Kaam Hee Na Ho To. Vah Kahane Lage Ki Apana Hee Kurta Nikaalo Phaado Aur Silo. Pados Mein Log Baithe The Ve Kahane Lage Ki Ye Baat Jamee Nahin Ki Apana Hee Kurta Phaado Aur Silo. Ve Kahane Lage Ki Khaalee Baithe Rahenge To Kisee Se Jhagada Mol Le Lenge Aur Doosaron Ka Kurta Phaadenge. Saar Mein Itana Hee Kaha Ja Sakata Hai Ki Aap Khaalee Baithe To Paap Ke Sanskaar Aapake Oopar Prabhaav Daalane Ke Lie Tatpar Ho Jaenge. Samay Ka Is Tarah Upayog Karo Ki Aapaka Khaalee Samay Bekaar Nahin Jaana Chaahie.
SUDHANSHUJI MAHARAJ
SARAL VICHAR
-----------------------------------------------
Topics of Interest
Topics of Interest
घर की खुशहाली, Family Happiness Tips, स्वस्थ जीवन के सूत्र, Healthy Life Tips, परिवार में सुख-शांति, Wealth Management Home, बच्चों के संस्कार, Parenting Tips, सुखी जीवन के सूत्र, Success in Family Life, गृहस्थ जीवन, Prosperous Home

0 टिप्पणियाँ