Ticker

7/recent/ticker-posts

हंसी का पिटारा | HANSI KA PITARA | Box Of Laughter

हंसी का पिटारा (चुटकुले) | HANSI KA PITARA ( CHUTKALE) | Box Of Laughter (Jokes) In Hindi By Saral Vichar

एक दूरदराज के गाँव में एक राजनेता का भाषण था।

करीब 25 मील के सड़क प्रवास के पश्चात जब वो सभा स्थल पर पहुँचे तो देखा कि वहाँ सिर्फ एक किसान उन्हें सुनने के लिए बैठा हुआ था।

उस अकेले को देख नेताजी निराश भाव से बोले---" भाई, तुम तो एक ही हो। समझ नहीं आता, अब मैं भाषण दूँ या नहीं ? "

किसान बोला---" साहब, मेरे घर पर 20 बैल हैं। मैं उन्हें चारा डालने जाऊँ और वहाँ एक ही बैल हो तो बाकी 19 बैल नहीं होने के कारण क्या उस एक बैल को उपवास करा दिया जाए ? "

किसान का बढ़िया जवाब सुन नेताजी खुश हो गए और फिर मंच पर जाकर उस एक किसान को 2 घंटे तक भाषण दिया।

भाषण ख़त्म होने पर नेताजी बोले---" भाई, तुम्हारी बैलों की उपमा मुझे बहुत पसंद आई। तुम्हें मेरा भाषण कैसा लगा ? "

किसान ने जवाब दिया--- साहब, 19 बैलों की गैरहाजिरी में 20 बैलों का चारा एक ही बैल को नहीं डालना चाहिए, इतनी अक्ल मुझमें है।
--------------------------


अध्यापक: बच्चों को महाभारत पढ़ाते हुए- "कंस ने सुना कि देवकी का आठवां पुत्र उसे मार देगा तो उसने देवकी और वसुदेव को जेल में डाल दिया"
पहला बच्चा हुआ, कंस ने मार दिया.
दूसरा हुआ, कंस ने मार दिया, तीसरा भी, चौथा भी........आठवां....
शिष्य: गुरु जी एक मिनट..

गुरु: क्या बात है?

शिष्य: अगर कंस को पता था कि देवकी और वसुदेव का आठवां बच्चा उसे मार देगा तो उसने दोनों को एक ही कोठरी में क्यों बंद किया?

अध्यापक बेहोश!
-------------------------


प्रोत्साहन राशि

आज कक्षा में किसी ने
बच्चों से पूछा "दहेज किसे
कहते हैं?"
अद्वितीय जवाब सुनने को मिला..
"जब कोई लड़का किसी लड़की को
जीवन भर झेलने के लिए तैयार हो जाता हो तो
इसके बदले उसे दी जाने वाली
प्रोत्साहन राशि को दहेज कहते हैं!..
--------------------------


पति-पत्नी में किसी बात पे झगड़ा हो गया !!!
पति किसी बात से नाराज़ होकर पत्नी से बात नहीं कर रहा था !  
.
पत्नी: अब मैं 10 तक गिनूँगी.... अगर,
तुम ना बोले तो ... मैं ज़हर खा लूंगी !!!    
पत्नी: "एक" ...
पति ख़ामोश !!!
पत्नी: "दो" ...
पति, फिर भी चुप्प !!!
पत्नी: "बोलो ना प्लीज़ ~~~ !!"
पत्नी का रोना शुरू !!!
.
पति: "गिनती गिन..... गिनती !!!!!"
.
.
पत्नी: शुक्र है ! आप बोले तो !!
नहीं तो, मैं ज़हर खाने ही वाली थी !!!
------------------------


बेटाः- पापा, ये साढ़ू-साढ़ू कौन रिश्ता हुआ ?

पापाः- बेटा, जब दो अनजान आदमी एक
ही कंपनी द्वारा ठगे जाते हैं, तो वो
आपस में साढ़ू़-साढ़ू़ कहलाते हैं ।
-------------------------


आर्मी ट्रेनिंग के दौरान , अफसर ने पूछा : ‘ये हाथ में क्या है ?’

सुरेश : “सर , बन्दूक है …!”

अफसर : “ये बन्दूक नहीं ! तुम्हारी इज़्ज़त है , शान है , ये तुम्हारी माँ है माँ . !!”

फिर अफसर ने दूसरे सिपाही रमेश से पूछा : “ये हाथ में क्या है ?”

रमेश : “सर , ये सुरेश की माँ है , उसकी इज़्ज़त है , उसकी शान है और हमारी मौसी है मौसी ..!

सर बेहोश
----------------------


प्रभु यह क्या मोह माया है?

अपना बच्चा रोये तो दिल में दर्द होता है
और दूसरे का रोये तो सर में

अपनी बीवी रोये तो सर में दर्द होता है
और दूसरे की रोये तो दिल में

सब प्रभु की माया है।...............
-----------------------


एक आदमी कुम्भ मेले में प्रार्थना कर रहा था

हे प्रभु, न्याय करो...
हे प्रभु, न्याय करो...

...हमेशा भाई-भाई को बिछड़ते देखा है कुम्भ में ...

कभी पति-पत्नी पर भी try करो
-----------------------------


पत्नी- जानू, काश आप मेसेज होते।
मैं आपको save करती, जब चाहती पढ़ती।

पति- कंजूस ही रहियो। save ही करके रखियो, अपनी किसी सहेली को forward ना करियो !!!
---------------------------


पति- काश मैं गणपति होता। तुम रोज़ मेरी पूजा करती, मुझे लड्डू खिलाती। बड़ा मज़ा आता।

पत्नी- हाँ, काश तुम गणपति होते। रोज़ तुमको लड्डू खिलाती। हर साल विसर्जन करती, नए गणपति आते। बड़ा मज़ा आता। !!!
-------------------------


अगर आपकी पत्नी आपका कहना नहीं मानती है तो..
.

.

तो..
.

.

.

.

.

इतना ध्यान से मत पढ़ो
किसी की नहीं मानती

.
.
इसका कोई इलाज नहीं है।
----------------------


पत्नी- जानू, क्या मैं तुम्हारे सपनों में आती हूँ?

पति- नहीं

पत्नी- क्यूँ?

पति- मैं "हनुमान चालीसा" पढ़ कर सोता हूँ।
-------------------------



कुंवारा लड़का- मुझे शादी नहीं करनी। मुझे सभी औरतों से डर लगता है।

पिता- कर ले बेटा। फिर एक ही औरत से डर लगेगा। बाकि सब अच्छी लगेंगी।
------------------------


बाबू- साहब, आप ऑफिस में शादीशुदा आदमियों को ही क्यों रखते हो?

साहब- क्योंकि उन्हें बेइज़्ज़ती सहने की आदत होती है और घर जाने की जल्दी भी नहीं होती।
-----------------------


पति- तेरे बाप की जले पे नमक छिड़कने की आदत गयी नहीं।

पत्नी- क्यों क्या हुआ?

पति- आज फिर से पूछ रहा था कि मेरी बेटी से शादी करके खुश तो हो ना?
-------------------------


दिल छू लेने वाली कहानी ...
पति और पत्नी घूमने निकले। टहलते समय पति एक पत्थर से टकरा गया और उसका खून बहने लगा।
उसने अपनी पत्नी की तरफ देखा इस उम्मीद में की वो अपना दुपट्टा फाड़ेगी और उसके घाव पे बाँध देगी
पत्नी ने पति की आँखों में देखा और बोली "सोचना भी मत...
डिज़ाइनर पीस है!!!"
---------------------


पति को बाजार जाते हुए देख पत्नी ने पैसे देकर कहा
"कुछ ऐसी चीज़ लाना जिस से मैं सुन्दर दिखूं"

पति खुद के लिए Whisky की दो बोतल ले आया।
-----------------------


आदमी- सर, मेरी पत्नी लापता है।

डाकिया- ये डाकघर है, पुलिस थाना नहीं।

आदमी- ओह सॉरी!!! साला ख़ुशी के मारे कहाँ जाऊं समझ में नहीं आ रहा।

----------------------



दो दोस्त दारू पीकर गाड़ी चला रहे थे।
.
.
.
तभी एक चिल्लायाः अबे कमीने दीवार है दिवार है आगे दीवार है!
तभी गाङी दीवार मे घुस गई!
.
.
.
.
अगले दिन दोनो हॉस्पीटल में..., पहला दोस्तः कमीने मे चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा था आगे दीवार है...
दीवार है, फिर तुने सुना क्यों नही!!
.
.
.
दूसरा दोस्तः साले बेवड़े.. गाड़ी तू चला रहा था....
------------------------


😃😃😃😃

SARAL VICHAR



एक टिप्पणी भेजें (POST COMMENT)

0 टिप्पणियाँ