Ticker

7/recent/ticker-posts

मुस्कुराइए | Smile is the best therapy for happy life


मुस्कुराओ और दुनिया को रोशन करो | MUSKURAO AUR DUNIYA KO ROSHAN KARO | Smile And Light Up The World In Hindi By Saral Vichar


मुस्कुराइए

अगर आप एक अध्यापक हैं और मुस्कुराते हुए कक्षा में प्रवेश करेंगे, तो देखिए सारे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान छा जाएगी।

मुस्कुराइए
अगर आप डॉक्टर हैं और मुस्कुराते हुए मरीज का इलाज करेंगे, तो मरीज का आत्मविश्वास दोगुना हो जाएगा।

मुस्कुराइए
अगर आप एक गृहिणी हैं तो मुस्कुराते हुए घर का हर काम कीजिए, फिर देखना पूरे परिवार में खुशियों का माहौल बन जाएगा।

मुस्कुराइए
अगर आप घर के मुखिया हैं और मुस्कुराते हुए शाम को घर में आएंगे, तो देखना पूरे परिवार में आनंद और अपनापन फैल जाएगा।

मुस्कुराइए
अगर आप एक बिज़नेसमैन हैं और खुश होकर कंपनी में प्रवेश करेंगे, तो देखिए सारे कर्मचारियों के मन का दबाव कम हो जाएगा और माहौल खुशनुमा बन जाएगा।

मुस्कुराइए
अगर आप दुकानदार हैं और मुस्कुराकर अपने ग्राहक का स्वागत करेंगे, तो ग्राहक खुश होकर आपकी दुकान से ही सामान खरीदेगा।

मुस्कुराइए
कभी सड़क पर चलते हुए किसी अनजान व्यक्ति को देखकर मुस्कुराइए, देखिए उसके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी।

मुस्कुराइए
क्योंकि मुस्कान के लिए पैसे नहीं लगते, यह तो ख़ुशी और संपन्नता की पहचान है।

मुस्कुराइए
क्योंकि आपकी मुस्कराहट कई चेहरों पर मुस्कान ला सकती है।

मुस्कुराइए
क्योंकि यह जीवन आपको दोबारा नहीं मिलेगा।

मुस्कुराइए
क्योंकि क्रोध में दिया गया आशीर्वाद भी बुरा लगता है, और मुस्कुराकर कहे गए बुरे शब्द भी अच्छे लगते हैं।

मुस्कुराइए
क्योंकि दुनिया का हर इंसान खिले फूलों और खिले चेहरों को पसंद करता है।

मुस्कुराइए
क्योंकि आपकी हँसी किसी और की ख़ुशी का कारण बन सकती है।

मुस्कुराइए
क्योंकि परिवार में रिश्ते तभी तक कायम रह पाते हैं जब तक हम एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते रहते हैं।

और सबसे बड़ी बात —

मुस्कुराइए
क्योंकि यह मनुष्य होने की पहचान है। एक पशु कभी मुस्कुरा नहीं सकता। मनुष्य और पशु में यही तो फर्क है — पशु न बनें, मनुष्य बने रहें।
इसलिए स्वयं भी मुस्कुराएँ और दूसरों के चेहरे पर भी मुस्कान लाएँ।

मुस्कुराइए क्योंकि यही जीवन है।

आपकी मुस्कान इतिहास तो नहीं बदल सकती, पर आपकी ज़िंदगी में बहुत परिवर्तन ला सकती है।
हँसता हुआ चेहरा आपकी शान बढ़ाता है, और हँसकर किया गया काम आपकी पहचान बढ़ाता है।
जब पाँच सेकंड की मुस्कान से फोटो अच्छी आ सकती है, तो हमेशा मुस्कुराते रहने से ज़िंदगी क्यों नहीं अच्छी हो सकती?
एक मुस्कुराहट एक बार में हजारों सकारात्मक बातें बोल देती है।
विज्ञान सोचना सिखाता है, पर प्रेम मुस्कुराना सिखाता है।

SARAL VICHAR

-----------------------------------------------

Topics of Interest

muskuraie, smile power, positive thinking, khushi ka raaz, happy life tips, stress free living, motivation story, life lessons, self improvement, mental health, positive vibes, happiness formula




एक टिप्पणी भेजें (POST COMMENT)

0 टिप्पणियाँ