Ticker

7/recent/ticker-posts

पैरों के तलवों में तेल लगाने के फायदे | Foot Massage Benefits for Health

 

एक अनकही दादी की सीख | EK ANKAHI DADI KI SEEKH | An Untold Lesson From A Grandmother In Hindi By Saral Vichar

बहुत पुरानी बात है। मेरे दादा जी हमेशा कहा करते थे  “बेटा, शरीर कितना भी बड़ा हो जाए, असली जड़ तो पैरों में ही है। पेड़ की जड़ सूख जाए तो कितना भी हरा पेड़ हो, सूख ही जाता है।” यही बात उन्होंने मुझे समझाई थी । पैरों के तलवों में तेल लगाना कभी मत छोड़ना।

मैंने यह बात पहले कभी गंभीरता से नहीं ली थी। लेकिन एक बार कलकत्ता में मेरे दादा जी को एक बूढ़े मजदूर ने यह राज बताया था , वही मजदूर जो रेलवे लाइन पर पत्थर बिछाता था। वह बोला, “बाबूजी, रात को सोने से पहले तलवों में सरसों का तेल रगड़ लेना, सारी उम्र हड्डियों को कुछ न होगा।”
दादा जी ने उस दिन से यह नियम बना लिया। न पीठ में दर्द हुआ, न जोड़ों में, न दांत टूटे, न सिर दुखा । 87 साल जीकर गए।

मेरे घर में मां ने भी यही बात हम बच्चों में उतार दी। मेरी छोटी बहन को बचपन में आंखों की रोशनी कमजोर हो गई थी। मां ने रोज उसके तलवों में तेल लगाना शुरू किया। धीरे-धीरे उसकी आंखें इतनी ठीक हुईं कि उसे चश्मा लगाना ही नहीं पड़ा।

मुझे याद है, एक बार मैं बिजनेस ट्रिप पर चित्राल गया था। होटल में नींद ही नहीं आ रही थी। बेचैनी में रात को बाहर निकल गया। बाहर एक पुराना चौकीदार बैठा था। उसने मुस्कुरा कर पूछा, “बाबू, नींद नहीं आ रही क्या?” मैंने कहा, हां।
वो हंसते हुए बोला - “तेल है पास?”
मैंने कहा, नहीं।
वो अंदर गया, तेल की एक छोटी शीशी लाया और कहा, “लो, तलवों में रगड़ लो।”
मैंने जैसे ही पैरों के तलवों की मालिश की, वैसे ही अंदर जाकर बिस्तर पर लेटा । ऐसी नींद आई कि सुबह चौकीदार को ढूंढ कर शुक्रिया कहा।

कई लोगों के अपने-अपने अनुभव हैं। कोई कहता है पेट की समस्या ठीक हुई, किसी का सिरदर्द चला गया। किसी ने बताया कि पैर की सूजन उतर गई, किसी ने थायरॉइड में राहत पाई। किसी के पैर में दर्द था, किसी के घुटनों में । सबने एक ही मंत्र बताया । तलवों में तेल

मुझे खुद भी इसने बहुत चैन की नींद दी है। मैं अब अपने बच्चों के पैर भी रोज रात को तेल से मलता हूं। उनकी नींद भी गहरी होती है, और शरीर भी मजबूत रहता है।

पुरानी चिकित्सा भी यही कहती है । हमारे पैरों के तलवों में करीब 100 एक्यूप्रेशर बिंदु होते हैं। इन बिंदुओं को तेल से रगड़ कर दबाना, मतलब पूरा शरीर ठीक करना। इसे ही दुनिया फुट रिफ्लेक्सोलॉजी कहती है।

सोचिए, हम रोज बालों में कंघी करते हैं, क्योंकि हमें सुंदर दिखना होता है। लेकिन जड़ कहाँ है? जड़ तो पैरों में है! फिर क्यों न हम अपनी जड़ को रोज थोड़ा तेल देकर सींचे?

तो अब जब भी रात हो... कोई भी तेल हो , सरसों, नारियल या जैतून, पैरों के तलवों में बस तीन मिनट रगड़ लो। बच्चों के भी रगड़ दो। फिर देखो, नींद कैसी आती है, कैसे दर्द भागते हैं और शरीर कैसे मजबूत होता है।

छोटी सी आदत है । लेकिन उम्रभर साथ देगी।
दादा जी की वही बात फिर याद आती है । “पैरों की जड़ मज़बूत तो पूरा शरीर हरा-भरा।”


SARAL VICHAR

-----------------------------------------------

Topics of Interest

Pairo me tel lagane ke fayde, Foot massage benefits, Sarson oil foot massage, Coconut oil foot care, Reflexology in hindi, Good sleep tips, Joint pain relief, Natural health remedy, Thakan dur karne ke upay, Ayurveda oil massage, Healthy lifestyle tips, Night routine health care

एक टिप्पणी भेजें (POST COMMENT)

0 टिप्पणियाँ